बिजनौर : तीन कांवड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक का हाथ कटकर हुआ अलग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडावर (बिजनौर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। एक कांवड़िए का हाथ भी कटकर दूर जा गिरा। गंभीर हालत में तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए …

मंडावर (बिजनौर), अमृत विचार। थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। एक कांवड़िए का हाथ भी कटकर दूर जा गिरा। गंभीर हालत में तीनों घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह हादसा थाना क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर हाजीपुरा के पास देर रात 10 बजे हुआ। यहां मेरठ के रहने वाले गौरव, रग्घू, अभिषेक बाइक से हरिद्वार से जल लेने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। राहगीरों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। गौरव की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीन कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संबंधित समाचार