संभल : ई-रिक्शा, फोन और बैटरी चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। पुलिस ने ग्राम जारई स्थित धर्मकांटे से ट्रैक्टर से दो बैटरी चोरी में दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनके के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है, जबकि 22 जुलाई को ई-रिक्शे, मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला। …
चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। पुलिस ने ग्राम जारई स्थित धर्मकांटे से ट्रैक्टर से दो बैटरी चोरी में दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनके के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है, जबकि 22 जुलाई को ई-रिक्शे, मोबाइल व नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला। इन आरोपियों से भी लूट का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।
19 जुलाई को ग्राम जारई के धर्मकांटे पर खड़े ट्रैक्टर से दो बैटरी चोरी कर ली थीं, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इससे पहले भी आरोपी धर्मकांटे पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे। पुलिस आरोपियों की फिराक में लगी रही, 23 जुलाई को पुलिस ने चोरी के एक आरोपी गुलाम साबिर पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला पजाया को अब्दुल कलाम स्कूल के पास से और दूसरे आरोपी मोहम्मद शकील पुत्र छंगा निवासी बारिसनगर को मुरादाबाद गेट स्थित सीताराम होटल के पास से पकड़ लिया। आरोपियों के पास दो बैटरी बरामद की गई हैं।
दूसरे मामले में मोहल्ला नखासा निवासी मानव पुत्र जमाल 21 जुलाई को अपना ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और कैथल जाने के लिए ई-रिक्शा कर लिया। कैथल पहुंचने पर युवकों ने कुछ आगे जाकर उतारने की बात कही। आगे जाकर चारों ने ई-रिक्शा, मोबाइल फोन व एक हजार की नगदी लूट ली थी। जिसकी रिपोर्ट मानव ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस लूट की घटना से परेशान थी और सुरागकसी में लगी रही, 23 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे लूट के आरोपियों की ग्राम कैथल से बुद्धनगर खडुआ मार्ग पर होने की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आई, जबकि इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार पुत्र रमेश निवासी खंडुआ, दूसरे ने अपना नाम किशनपाल उर्फ लल्ला पुत्र बृजपाल निवासी खंडुआ तथा तीसरे अपना नाम नरेश पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम कैथल बताया। जबकि भागने वाले आरोप का नाम निजामुददीन पुत्र हसमुददीन निवासी बुद्धनगर खंडुआ भागने में कामयाब रहा। आरोपियों से ई-रिक्शा, उसमे रखी चार बैटरी, मोबाइल फोन व 630 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबिल प्रवेश कुमार तथा कांस्टेबिल राहुल कुमार, हरिराम, जयदीप, सत्यपाल, नितेंद्र, धीरज कुमार शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : संभल: ससुराल में मिला नव विवाहिता का शव, पति-ससुर गिरफ्तार
