बरेली: अग्निवीर वायु बनने को पहली बार 3125 युवा देंगे ऑनलाइन परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद सबसे पहले अग्निवीर वायु सेना की भर्ती निकाली गई। इसमें जिले के 3125 युवाओं ने अग्निवीर वायु बनने के लिए पंजीयन कराया है। ऑनलाइन पंजीयन के बाद रविवार को परीक्षा होगी। इसके लिए शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 625 युवा परीक्षा देंगे। …
बरेली, अमृत विचार। अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद सबसे पहले अग्निवीर वायु सेना की भर्ती निकाली गई। इसमें जिले के 3125 युवाओं ने अग्निवीर वायु बनने के लिए पंजीयन कराया है। ऑनलाइन पंजीयन के बाद रविवार को परीक्षा होगी। इसके लिए शहर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर 625 युवा परीक्षा देंगे। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने अधीनस्थों को परीक्षा शांतिपूर्वक और निष्पक्ष संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर डाॅ- आरडी पांडेय ने आब्जर्वर के रूप में नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रदीप कुमार नमन को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदीप कुमार नमन के क्षेत्र में तीन केंद्र हैं, जिनकी व्यवस्थाएं उन्हें देखनी हैं। अग्निवीर योजना के तहत अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक और 1 अगस्त को ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।
यहां बनाया गया केंद्र
परीक्षा के लिए यतिका ए कम्प्यूटर्स, 35-एन/4 मूर्ति भवन अग्रसेन पार्क रामपुर गार्डन, लता दीप इन्फोटेक लता दीप पब्लिक इंटर कॉलेज आईटीबीपी चौराहा लाल फाटक रोड, जेके इन्फारमेटिक एमआर प्लाजा बेसमेंट, एसबीआई बिल्डिंग निकट रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, युवा ऑनलाइन सेंटर अपोजिट फीनिक्स मॉल पीलीभीत रोड, किस्कीन प्रोफेशनल कम्प्यूटर्स, द्वितीय फ्लोर पीलीभीत रोड को केंद्र बनाया गया है।
तीन पालियाें में होगी परीक्षा
शनिवार को आब्जर्वर बनाए गए अधिकारियों को एडीएम सिटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक, द्वितीय पाली 11.30 बजे से 1.45 बजे तक और तृतीय पाली 3.15 बजे से 5.40 बजे तक कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए युवाओं ने वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in पर आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया 24 जून सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई थी। 5 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।
ये भी पढ़ें- बरेली: 25 जुलाई से बनेंगे पात्र श्रमिकों के गोल्डन कार्ड
