बरेली: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक सप्ताह में शुरू हो सकते हैं प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में एक सप्ताह में प्रवेश शुरू हो सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया जारी करने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक हो सकती है। इसके बाद दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में एक सप्ताह में प्रवेश शुरू हो सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया जारी करने की तैयारी कर ली है। सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक हो सकती है। इसके बाद दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि सीबीएसई का रिजल्ट आ गया है। अब जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश नियंत्रक डाॅ. एके सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रवेश की तैयारी पूरी कर ली है। पोर्टल भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश मिलते ही पोर्टल पर आवेदन मंगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पुल निरस्त कराने को एक मंच पर आए सभी व्यापार मंडल, कही ये बड़ी बात…
