बरेली: निदेशक ने किया ITI का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण देखकर की प्रशंसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निदेशक हरकेश चौरसिया ने सीबी गंज स्थित राजकीय आईटीआई का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी मण्डल के राजकीय आईटीआई, क्षेत्रीय सेवायोजन एवं निजी आईटीआई के अधिकारी और प्रबंधकों के साथ मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने आईटीआई चलो अभियान को फोकस कर अधिक से अधिक प्रवेश कराने के …

बरेली, अमृत विचार। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के निदेशक हरकेश चौरसिया ने सीबी गंज स्थित राजकीय आईटीआई का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी मण्डल के राजकीय आईटीआई, क्षेत्रीय सेवायोजन एवं निजी आईटीआई के अधिकारी और प्रबंधकों के साथ मंडलीय समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने आईटीआई चलो अभियान को फोकस कर अधिक से अधिक प्रवेश कराने के लिए आईटीआई के अधिकारियों को निर्देशित किया।

और क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारियों को रोजगार मेला पर ज्यादा फोकस करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मंडलीय अधिकारियों एवं निजी संस्थानों के प्रबंधकों ने समस्याएं से अवगत कराया। निदेशक ने आईटीआई में न्यू एज कोर्स( शॉर्ट टर्म ) में संचालित ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण देखकर प्रशंसा की और इसको और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रधानाचार्य राम प्रकाश को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए की प्रत्येक माह अधिक से अधिक रोजगार मेला का आयोजन अलग अलग जनपदों में एवं संस्थानों में करते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें- बरेली: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

संबंधित समाचार