मुरादाबाद: विवाहिता से जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता से जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। पीड़िता ने जब इसके विरोध किया तो पति सहित ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता से जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। पीड़िता ने जब इसके विरोध किया तो पति सहित ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र में निवासी पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 23 फरवरी 2022 को भोजपुर थाना क्षेत्र में मौहल्ला घासमण्डी निवासी आसिफ हुसैन पुत्र जाहिद हुसैन के साथ हुआ था। पीड़िता के मुताबिक उसका पति काम के सिलसिले में अकसर घर से बाहर रहता था। इसका फायदा उठाते हुए उसका जेठ इरशाद 17 जुलाई 2022 को रात में करीब 10.30 बजे उसके कमरे में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने किसी को कुछ भी बताने का मना किया। इसमें पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता 19 जुलाई 2022 को पीड़िता के पास पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले आए। जिसमें पीड़िता के ससुराल वाले उसके मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति आसिफ,ससुर जाहिद,जेठ इरशाद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार