सीएम योगी ने रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा को दी बधाई, ट्वीट कर लिखा- हमें आप पर गर्व है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व ऐथलेटिक चैम्पियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता का रजत पदक जीतने पर भारत के ऐथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। योगी ने रविवार को सोशल मीडिसा पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा, आज वर्ल्ड ऐथलेटिक चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व ऐथलेटिक चैम्पियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता का रजत पदक जीतने पर भारत के ऐथलीट नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

योगी ने रविवार को सोशल मीडिसा पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा, आज वर्ल्ड ऐथलेटिक चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!

गौरतलब है कि चोपड़ा ने विश्व ऐथलेटिक चैम्पियनशिप 2022 में पुरुष वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में शनिवार को 88.13 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता है। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य मंत्रियों ने भी चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दी है।

पढ़ें-स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में जुटी तेलंगाना सरकार, 1.20 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज करेगी वितरित

संबंधित समाचार