बहराइच: गायब युवती की तलाश में लगे ड्रोन और हथिनी, नहीं मिला कोई सुराग
बहराइच। कतरनियाघाट रेंज के मंगल पुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती शनिवार रात को हैंपपंप पर पानी पीते समय गायब हो गई। लोगों ने बाघ के हमले का शोर मचा दिया। वन विभाग द्वारा ड्रोन और हथिनी जयमाला तथा चंपाकली से कांबिंग कराई जा रही है। लेकिन गांव और गन्ने के खेत में पदचिन्ह तक …
बहराइच। कतरनियाघाट रेंज के मंगल पुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती शनिवार रात को हैंपपंप पर पानी पीते समय गायब हो गई। लोगों ने बाघ के हमले का शोर मचा दिया। वन विभाग द्वारा ड्रोन और हथिनी जयमाला तथा चंपाकली से कांबिंग कराई जा रही है। लेकिन गांव और गन्ने के खेत में पदचिन्ह तक नहीं मिले हैं। ऐसे में युवती का गायब होना रहस्य बनता जा रहा है।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा मंगल पुरवा निवासी 18 वर्षीय युवती शनिवार रात नौ बजे घर के सामने हैंडपंप पर पानी पी रही थी। तभी युवती गायब हो गई। उसके चप्पल मौके पर मिले। लोगों ने बाघ द्वारा गन्ने के खेत में खींच ले जाने की जानकारी दी गई। रात में ही सुजौली पुलिस पहुंच गई। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रविवार सुबह डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम के साथ सुजौली पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
गन्ने के खेत में ड्रोन उड़ाया गया। हथिनी जयमाला और चंपाकली से काबिंग कराई गई, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका है न ही बाघ और तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि पदचिन्ह भी न मिलने से बाघ और तेंदुए का हमला नहीं कहा जा सकता है। वहीं युवती कहां गई, यह भी रहस्य बन गया है। परिवार के लोग विलख रहे हैं।
रात में नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
बाघ या तेंदुए के हमले की आशंका पर गांव में रात में वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। रविवार सुबह टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की।
पढ़ें-प्रयागराज: गायब युवती का नहीं लगा पता, कोर्ट ने पुलिस को दिया आखिरी मौका
