बरेली: पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, टूल बॉक्स समेत पिकअप बरामद
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज पुलिस ने रविवार को मथुरापुर तिराहै के पास दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि निहालुद्दीन परसाखेड़ा बंजरिया थाना व राजू नदौसी थाना सीबीगंज का निवासी है। इनके पास से दो स्टफनी, एक टूल बॉक्स, दो हजार रुपये के साथ ही चोरी में शामिल एक …
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज पुलिस ने रविवार को मथुरापुर तिराहै के पास दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि निहालुद्दीन परसाखेड़ा बंजरिया थाना व राजू नदौसी थाना सीबीगंज का निवासी है। इनके पास से दो स्टफनी, एक टूल बॉक्स, दो हजार रुपये के साथ ही चोरी में शामिल एक पिकअप बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। दोनों अभियुक्त अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पकड़े गए।
इसे भी पढ़े – बरेली: गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर
