हरियाणा में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से बुजुर्ग महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जींद। हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में शनिवार की रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरसात के कारण मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ …

जींद। हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव में शनिवार की रात मकान की छत गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बरसात के कारण मकान के चारों तरफ बरसाती पानी खड़ा हुआ था और जिस कमरे में बुजुर्ग महिला रहती थी उसकी छत कमजोर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान फूलपति (67) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि मकान के बाहर वाले कमरे में वह सोई हुई थी कि रात को अचानक कमरे की छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गयी। पुलिस ने बताया कि परिजनों को घटना का रविवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग सोकर उठे और बुजुर्ग महिला को चाय देने कमरे में गए। उन्होंने बताया कि महिला को जब तक मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताय कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी के मामले की समयबद्ध जांच की जाए: टीएमसी

संबंधित समाचार