बलिया : तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े अधिवक्ता, और तेज करेंगे आंदोलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैरिया, बलिया । तहसील पर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन और तेज करने की दी चेतावनी। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का आरोप है कि पांच दिनों से अनशन चल रहा पर तहसीलदार पर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है। अधिवक्ताओं ने कहा …

बैरिया, बलिया । तहसील पर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन और तेज करने की दी चेतावनी। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का आरोप है कि पांच दिनों से अनशन चल रहा पर तहसीलदार पर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है।

अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला अधिकारी ने जांच टीम तो गठित कर दी। टीम गठित हुए भी तीन दिन बीत गया अभी तक पीड़ित अधिवक्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव का बयान तक नहीं लिया गया और न ही इस बारे में कोई सूचना दी गई है। अधिवक्ताओं का आरोप था कि यहां हम लोगों को न्याय देने के बजाय जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा है और मामले को लंबा खींचा जा रहा है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि हम लोग भी विधि की समझ रखते हैं। पहले तो तहरीर पाने के साथ ही एसएचओ बैरिया द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाना चाहिए था। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें –लड़कियों के स्कूल अस्थायी रूप से बंद, हमेशा के लिए नहीं: तालिबान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव