जेलेंस्की ने रूस पर बर्बरता का लगाया आरोप, कहा- मिसाइल से हुआ हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ओडेसा बंदरगाह पर मिसाइल से हमले के बाद रूस पर ‘बर्बरता’ करने का आरोप लगाया। यह जानकारी बीबीसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में दी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह ताजा हमला यूक्रेन के अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए रूस और …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ओडेसा बंदरगाह पर मिसाइल से हमले के बाद रूस पर ‘बर्बरता’ करने का आरोप लगाया। यह जानकारी बीबीसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में दी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह ताजा हमला यूक्रेन के अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच एक होने वाले ऐतिहासिक समझौते के ठीक एक दिन बाद हुआ।

यूक्रेन ने हालांकि कहा है कि इस घटना के बावजूद वह अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह हमला दिखाता है कि रूस पर समझौते पर टिके रहने के लिए भरोसा क्यों नहीं किया जा सकता है। रूस ने अभी तक हमले के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, ज़ेलेंस्की ने भविष्य में ऐसी मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम वायु रक्षा प्रणाली हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करने की कसम खाई।

रूसी सेना ने यूक्रेन के युद्धपोत को नष्ट किया
रूस की नौसेना ने ओडेसा बंदरगाह पर खड़े एक यूक्रेनी युद्धपोत और अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई हार्पून मिसाइलों के एक गोदाम को लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइलों से नष्ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “ओडेसा के बंदरगाह पर जहाज मरम्मत संयंत्र के क्षेत्र में एक डॉक किए गए यूक्रेनी युद्धपोत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कीव को भेजी गयी जहाज-विरोधी हार्पून मिसाइलों के एक गोदाम को लंबी दूरी तक मार करने वाली समुद्री-मिसाइलों से नष्ट कर दिया।,” इसके अलावा रूसी सेना ने युद्धपोतों की मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए संयंत्र की उत्पादन सुविधाओं को भी समाप्त कर दिया।

ये भी पढ़ें:- लड़कियों के स्कूल अस्थायी रूप से बंद, हमेशा के लिए नहीं: तालिबान

संबंधित समाचार