शाहजहांपुर: कर्जा उतारने को मांगी थी रंगदारी, पकड़ में आए पूर्व जि.पं.अध्यक्ष को धमकी देने वाले ने कबूला जुर्म
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी जलालाबाद के गांव धियरिया निवासी दिनेश कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसके पास से पुलिस को घटना में …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी जलालाबाद के गांव धियरिया निवासी दिनेश कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसके पास से पुलिस को घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम व दो अन्य सिम बरामद हुए हैं।
वह दिल्ली में रह कर सब्जी बेचता था, अधिक उधारी चुकता करने के लिए उसने रंगदारी मांगने का प्लान बंद टाप बदमाश नीरज बवाना के नाम का सहारा लेकर बनाया था। सर्विलांस सेल और सदर बाजार की पुलिस टीम ने उसे हापुड के गढमुक्तेश्वर के पास रेलवे स्टेशन से शनिवार दोपहर 1: 40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उसे पास से एक टिकट गढमुक्तेश्वर से जनपद शाहजहांपुर का भी बरामद किया गया।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गांधीनगर दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है, जिससे खर्चा पूरा नही पड़ता है, इसी वजह से उस पर बहुत उधारी हो गई थी। उसने बताया कि वह एक साथ बहुत सारे रुपये कमाना चाहता था, इसलिए प्लान बनाया और शाहबाद हरदोई के रहने वाले अजय कुमार जो कि उसके पास अक्सर सब्जी लेने आते थे, उसका मोबाइल फोन कॉल करने के बहाने से ले लिया और उसमें से चुपके से सिम निकाल कर अपने पास रख लिया और उनको बोल दिया कि तुम्हारे मोबाइल से फोन नहीं लग रहा है और ऐसा कहकर मोबाइल वापस कर दिया। उसी दिन उसने अपने मोबाइल से सिम कार्ड डाल लिया।
आरोपी ने बताया कि वह शाहजहांपुर का रहने वाला है और पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति वर्मा के परिवार को अच्छे से जानता हूं तथा उनके परिवार के सभी मोबाइल नंबर पहले से ही पास में थे, लगा कि अगर इन नंबरों पर कॉल करके धमकी दूंगा तो यह लोग बिना किसी को बताए उसे रुपये दे देगें।
इसी प्लान से उसने अजय वाले सिम से राजेश शर्मा व उनकी पत्नी अर्चना वर्मा को फोन पर पूरे परिवार जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी। उसने जानबूझकर जेल में बंद टाप बदमाश नीरज बवाना के नाम पर रुपया मांगा, जिससे कि यह लोग दहशत में आ जाए तथा रुपये दे दें। इसी प्लान के तहत वह दिल्ली से सवारी से गढ़ आया और वहां से ट्रेन से शाहजहांपुर रुपये लेने जाने वाला था,जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।- एस आनंद, एसपी
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में ऐतिहासिक कलश यात्रा में उमड़ीं भोले बाबा की हजारों महिला भक्त
