लखनऊ : भारी बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 27 और 28 जुलाई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। तेज बारिश का इंतजार कर रहे यूपी वालों को इस खबर से बड़ी राहत मिलेगी। छुट-पुट बारिश देख चुके यूपी में आने वाले दिनों में भरी बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की तरफ से की गयी है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार इस सप्ताह यानी 25 जुलाई से उत्तर …

लखनऊ, अमृत विचार। तेज बारिश का इंतजार कर रहे यूपी वालों को इस खबर से बड़ी राहत मिलेगी। छुट-पुट बारिश देख चुके यूपी में आने वाले दिनों में भरी बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग की तरफ से की गयी है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार इस सप्ताह यानी 25 जुलाई से उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 जुलाई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ मौसम केन्द्र के अनुसार आज यानी 24 जुलाई को रात के समय प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के नोएडा, यमुनानगर, नरोरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, जंहागीरबाद, आगरा और डीग में आने वाले दो से तीन घंटों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 25 जुलाई को यानी सोमवार को ईस्ट और वेस्ट यूपी में हलकी बारिश का दौर चलेगा।

यह भी पढ़ें –संभल : कांवड़ियों के जोश और भजनों से शिवमय हुआ माहौल, पुलिस की निगरानी में गंतव्य तक पहुंच रहे शिवभक्त

संबंधित समाचार