अयोध्या: शाश्वत ने 93% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, बनना चाहते है IPS

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के डीएवी इंटर कॉलेज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडियट के छात्र शाश्वत पाण्डेय ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। मेधावी छात्र शाश्वत पाण्डेय सुल्तानपुर जिले की बल्दीराय तहसील के ग्राम पूरे भोला पांडेय के रहने वाले हैं। उनके पिता संजय कुमार पाण्डेय आबकारी …

अयोध्या। जिले के डीएवी इंटर कॉलेज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इंटरमीडियट के छात्र शाश्वत पाण्डेय ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है।

मेधावी छात्र शाश्वत पाण्डेय सुल्तानपुर जिले की बल्दीराय तहसील के ग्राम पूरे भोला पांडेय के रहने वाले हैं। उनके पिता संजय कुमार पाण्डेय आबकारी निरीक्षक पद पर तैनात हैं। माता बल्दीराय ब्लाक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शाश्वत के बाबा परमानंद पाण्डेय ने बताया कि शाश्वत ने हाईस्कूल की सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके डीएवी कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि से इनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शाश्वत ने बताया वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है।

पढ़ें-बरेली: इको और अज्ञात वाहन की टक्कर से कबाड़ी की मौत, पत्नी बच्चे समेत आठ घायल

संबंधित समाचार