मुरादाबाद: दिल्ली रोड पर सड़क हादसे में तीन कांवड़िए घायल, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमरोहा के ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस मुरादाबाद लौट रहे तीन कांवड़िए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का उपचार दिल्ली रोड स्थित टीएमयू अस्पताल में चल रहा है। इसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पाकबड़ा थाना प्रभारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अमरोहा के ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस मुरादाबाद लौट रहे तीन कांवड़िए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का उपचार दिल्ली रोड स्थित टीएमयू अस्पताल में चल रहा है। इसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पाकबड़ा थाना प्रभारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला शंकर व कटघर थाना क्षेत्र का रहने वाला ध्रुव बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। बाइक सवार युवक दिल्ली रोड पर टीएमयू के पास पहुंचे थे। डिवाइडर में बाइक टकराने के कारण दोनों घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है। उधर कटघर थाना क्षेत्र में हनुमान मूर्ति मंदिर के पुजारी शिवचरन दास का पुत्र राजवीर ब्रजघाट से गंगाजल लेकर वापस मुरादाबाद लौट रहा था।

ब्रजघाट पर ही आटो से राजवीर की टक्कर हो गई। हादसे में राजीवर के सिर में गंभीर चोटें आईं। राजवीर का उपचार भी टीएमयू में चल रहा है। वह फिलहाल आइसीयू में भर्ती है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी टीएमयू पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना।

ये भी पढ़ें:- बरेली: इको और अज्ञात वाहन की टक्कर से कबाड़ी की मौत, पत्नी बच्चे समेत आठ घायल

संबंधित समाचार