मेरठ: कॉम्पलेक्स के बाहर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से नमाज का वीडियो वायरल हो रहा है। अब मेरठ में नमाज अदा करने को लेकर विवाद हुआ है। जिले के एस-टू-एस कॉम्पलेक्स के बाहर नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है। कुछ दिनों से यूपी में सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करने का मुद्दा चर्चा में चल रहा …

मेरठ। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से नमाज का वीडियो वायरल हो रहा है। अब मेरठ में नमाज अदा करने को लेकर विवाद हुआ है। जिले के एस-टू-एस कॉम्पलेक्स के बाहर नमाज पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ है।

कुछ दिनों से यूपी में सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करने का मुद्दा चर्चा में चल रहा है। हर कुछ दिनों पर एक सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।

प्रशासन का एक्शन

ये वीडियो 35 सेकेंड का बताया जा रहा है। वीडियो में कॉम्पलेक्स की बंद दूकानों के बाहर एक शख्स नमाज पढ़ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पढ़ें-हरदोई: हाईवे पर घायल अवस्था में मिला हिरण, वन विभाग की टीम को सौंपा

संबंधित समाचार