मुरादाबाद: स्मैक की 250 पुड़िया के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने नशे के एक तस्कर के कब्जे से स्मैक की 250 पुड़िया बरामद की। रविवार को आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। दस सराय चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी के मुताबिक 22 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने नशे के एक तस्कर के कब्जे से स्मैक की 250 पुड़िया बरामद की। रविवार को आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। दस सराय चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी के मुताबिक 22 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। डबल फाटक पुल के नीचे शिव मन्दिर के सामने एक संदिगध व्यक्ति मिला। पुलिस को देखकर वह छिपने की कोशिश करने लगा।

जिस पर सिपाहियों की मदद से उन्होंने संदिग्ध को दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 250 पुड़़िया स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान मोहम्मद जुनैद पुत्र स्व. अब्दुल जमील अन्सारी निवासी निकट साबुन फैक्ट्री थाना कटघर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी करता है। बरामद स्मैक का वजन 25 ग्राम था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सटोरिया गिरफ्तार, 1620 रुपये बरामद
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने रविवार को एक सटोरिया को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा के मुताबिक कॉन्स्टेबल अजीत कुमार को सूचना मिली कि सूखी नहर के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। वह साथी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति लोगों को बरगलाने में जुटा था। आरोपी शानू पुत्र रियासत हुसैन निवासी करवला गली नंबर दो को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी से 1620 रुपये मिले।

संबंधित समाचार