बोल्सोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की
बेसिलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मीडिया में रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार बोल्सोनारो ने रियो डी जनेरियो में एक खेल के मैदान में एक अभियान भाषण दिया। उन्होंने नागरिकों …
बेसिलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने इस वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मीडिया में रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार बोल्सोनारो ने रियो डी जनेरियो में एक खेल के मैदान में एक अभियान भाषण दिया।
उन्होंने नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा वह भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों की तस्करी, यौन शिक्षा की समस्याओं और गर्भपात के वैधीकरण के खिलाफ लड़ाई के विषयों को लेकर व्याकुल है। उन्होंने पुन: चुनाव अभियान के लिए ‘स्वतंत्रता, सत्य और विश्वास’ का नारा दिया।
ये भी पढ़ें:- हैती के प्रवासियों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी, 17 की मौत, मानव तस्करी की आशंका
