राजस्थान: कोटा के एक आश्रम में दूषित खाना खाने से 3 लोगों की मौत, कई बीमार
कोटा। राजस्थान के कोटा में एक आश्रम में दूषित भोजन खाने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य बीमार हैं। जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने कहा, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोगों को भर्ती कराया गया है। खाने की जांच हुई है ये …
कोटा। राजस्थान के कोटा में एक आश्रम में दूषित भोजन खाने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य बीमार हैं। जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर ने कहा, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 लोगों को भर्ती कराया गया है।
खाने की जांच हुई है ये लोग बोरवेल के पानी का इस्तेमाल करते हैं हमें प्राथमिक रूप से पानी को लेकर आशंका है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है। जांच कराई गई है, मेडिकल टीम को यहीं पर छोड़ा गया है।

CMHO भूपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोटा का हमने निरीक्षण किया है, फूड सैंपलिंग और वाटर सैंपलिंग का तुरंत आदेश दिया गया है। निरीक्षण के उपरांत पाया गया जिन लोगों ने सीधे वाटर सप्लाई का पानी पिया है उनकी तबियत बिगड़ी है और RO का पानी पीने वाले ठीक हैं। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी
