अयोध्या: कृषि विवि वाहन चालक संघ का शपथ ग्रहण संपन्न, रविंद्र प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चालक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वाहन चालक महासंघ अयोध्या के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष साजिद अली, मंत्री दीनानाथ, उपाध्यक्ष …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चालक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वाहन चालक महासंघ अयोध्या के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने की।

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष साजिद अली, मंत्री दीनानाथ, उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, उप मंत्री अजय श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री योगेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री विक्रम सिंह यादव, संगठन मंत्री बृजेश सिंह, कोषाध्यक्ष सल्लूक अहमद खान, आॅडिटर वीरेंद्र कुमार यादव एवं कार्यालय सचिव कपिंद्र सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रामचंद्र यादव ने कहा कि हमारा अनुभव है कि चाहे जिस क्षेत्र में लोग संगठित होकर कार्य करते हैंं तो वह कार्य आगे ही बढ़ता जाता है। संगठन के संरक्षक विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू उपाध्याय, चालक महासंघ अयोध्या के मंत्री अनिल कुमार गिरी विनोद कुमार, जयप्रकाश यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी, राज बक्श सिंह, जगदम्बा,कमल उपाध्याय व अनिल द्विवेदी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-लखनऊ : 9mm की पिस्टल बनीं पहेली, रईस गिरोह की इंट्री से फैला रहस्य 

संबंधित समाचार