बरेली: विकासखंड मझगवां और बिथरी चैनपुर में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार के आदेश को संज्ञान में लेते हुए विकासखंड मझगवां में (मिशन वात्सल्य) बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत गठित ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया। संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण योजना के विषय में जानकारी देते हुए देख रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले, विधि …

बरेली, अमृत विचार। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार के आदेश को संज्ञान में लेते हुए विकासखंड मझगवां में (मिशन वात्सल्य) बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत गठित ब्लॉक बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया। संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण योजना के विषय में जानकारी देते हुए देख रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले, विधि विरूद्ध बालकों हेतु बाल कल्याण समिति बोर्ड, किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों के विषय में अवगत कराया साथ ही बाल संरक्षण से सम्बन्धित अन्य मुद्दे बाल श्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के विषय में जानकारी दी गयी, साथ ही 0 से 18 वर्ष के बालक/बालिकाओं को किसी भी विषम परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर अवगत कराने हेतु बताया गया एवं एडॉप्शन के विषय में जानकारी देते हुए बाताया कि किसी भी बालक /बालिका को विधिक रूप से एडॉप्ट करना चाहिए।

उन्होंने एडॉप्शन हेतु WWW.CARA.NIC.IN  के विषय में बताया एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी, जिसमें मुख्य रूप से उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लाभार्थियों को (रू0 4000 प्रति माह), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को (रू0 2500 प्रतिमाह) दिया जाएगा, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना से 1000 रुपए प्रतिमाह की दर से 3000 रुपए तिमाही एवं कन्या सुमंगला योजना में 6 श्रेणियों में 15000 रुपए से लाभ प्रदान किया जाता है।

’’मिशन शक्ति अभियान 4.0’’ के अन्तर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा तथा दहेज, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना, सुरक्षा शपथ तथा उनके प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूकता किया गया एवं 181 महिला हेल्पलाइन नम्बर, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपात सेवाएं आदि हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। बैठक में कृष्ण चन्द्र बाल विकास परियोजना अधिकारी मझगवां, सौरभ सिंह चौहान संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, मन्जू लता मुख्य सेविका एवं अरूण कुमार तिवारी आउटरीच कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एडीजी हुए सख्त, पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता