रायबरेली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रोपे 11 सौ पौधे
रायबरेली। एबीवीपी के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी नगर द्वारा वृहद स्तर पर 1100 पौधारोपण शहीद स्मारक मुंशीगंज रायबरेली में एक साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी ने कहा कि “सुखी जीवन हेतु हम सभी का नैतिक दायित्व है कि वृक्ष लगाएं व उनका …
रायबरेली। एबीवीपी के आयाम विकासार्थ विद्यार्थी नगर द्वारा वृहद स्तर पर 1100 पौधारोपण शहीद स्मारक मुंशीगंज रायबरेली में एक साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी ने कहा कि “सुखी जीवन हेतु हम सभी का नैतिक दायित्व है कि वृक्ष लगाएं व उनका संरक्षण करें। नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष हमारा जीवन है इसलिए इनका संरक्षण अत्यावश्यक है।

विशिष्ट अतिथि युवा नेता पीयूष प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख हरचंदपुर ने छात्र – छात्राओं कार्यकर्ताओ को वृक्षारोपण पर शपथ दिलाई व वृक्ष संरक्षण पर अपना शानदार उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों को पौधा भेंटकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं व छात्रों द्वारा वृक्ष संरक्षण पर स्लोगन प्रस्तुत किए गए व सभी ने एक साथ वृहद स्तर पर 1100 पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन अभाविप रारबरेली नगर अध्यक्ष डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जनपद संगठन मंत्री आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अनीता श्रीवास्तव ,समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व कार्यकर्ता मुनीषअग्रवाल,शंखनाद संस्था की महिला कार्यकर्ता ,बीएसएस स्कूल के संरक्षक आर कनौजिया, जिला सहसंयोजक गरूण सेठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुभाष महर्षि, समाजसेवी दुर्गेश सिंह, पौनीत गुप्ता, युवा नेत्री शिवानी सिंह, नगर मंत्री एजाज अहमद ,सुभाष साहू, हर्षित सिंह तोमर,दिव्यांशु तिवारी व हजारों की संख्या में छात्र छात्रा व गणमान्य नागरिक व अभाविप के कार्यकर्ता इस पुनीत अवसर पर उपस्थित रहे और वृक्षारोपण कर अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया।
यह भी पढ़ें:-उपराज्यपाल के साथ बैठक के बाद अब पौधारोपण कार्यक्रम में भी नहीं शामिल हुए केजरीवाल
