रामपुर : नकली खाद बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। नकली खाद बनाकर बेचने वालों जिला कृषि अधिकारी और पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि, एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। नकली खाद बनाने वालों के पास से एक छोटो हाथी और 45 खाद के कट्टे बरामद हुए हैं। इसके अलावा उनके …

रामपुर,अमृत विचार। नकली खाद बनाकर बेचने वालों जिला कृषि अधिकारी और पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि, एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। नकली खाद बनाने वालों के पास से एक छोटो हाथी और 45 खाद के कट्टे बरामद हुए हैं। इसके अलावा उनके पास से कई नामचीन कंपनियों के खाली बैग, सीलिंग मशीन और वजन करने की मशीन के अलावा नकली खाद बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। किसानों को नकली खाद जिंक सल्फेट (सल्फर) का एक कट्टा 45 सौ रुपये का बेचा जा रहा था। बदमाश खुद भी सीधे किसानों को सप्लाई करते थे इसके अलावा दुकानदारों के माध्यम से धंधा चल रहा था। खाद के धंधेबाजों की गिरफ्तार के बाद खाद बेचने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप है।

नकली खाद की बिक्री से किसान पर दोहरी मार पड़ती है। खेतों में नकली खाद डालने से फसल को कोई लाभ नहीं मिलता है जबकि, किसान की जेब का पैसा नकली खाद बनाने वालों को मिल जाता है। फसल पर खाद का कोई असर होता नहीं देख किसान कुछ दिन बाद दूसरी दुकान या सोसायटी से खाद लेकर बिखेर देता और फसल लहलहा उठती है।

जिला कृषि अधिकारी नरेन्द्र पाल मय टीम व थाना कोतवाली ने राजद्वारा स्थित सेंट्रल बैंक की गली में छापेमारी कर अभियुक्त राजीव शर्मा पुत्र प्रेमप्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला राजद्वारा सेंट्रल बैंक गली थाना कोतवाली रामपुर, मोसीन पुत्र जहूर निवासी हजरतपुर तोपखाना गेट और इमरान पुत्र इशरत उल्ला खां निवासी घेर फारूख शाह थाना कोतवाली रामपुर को मय एक वाहन छोटा हाथी-यूपी 22 टी 3831 में कृभको कम्पनी का जिंक सल्फेट कुल मात्रा 22.5 क्विंटल (45 बैग) जिसमें सफेद पाउडर एक क्विंटल, आईपीएल कंपनी के एमओपी के खाली बैग 17, सिजेंटा कंपनी की वर्टिका 340 किलोग्राम, जगन्नाथ साल्ट प्रा. लि. युक्त आयोडीन युक्त रिफाइंड के खाली पैकेट मात्रा 1000, जगन्नाथ साल्ट प्रा. लि. युक्त आयोडीन युक्त रिफाइंड के 13 पैंकेट भरे हुए किलोग्राम, बायोस्टैट कंपीनी की थायोफिनेट मिथाइल 22 किलो, कोलंबों कांप साइंस की कारॅटाप हाइड्रो क्लोराइड मात्रा 25 किलोग्राम, जीके कैमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लि. का कार्बोफ्यूरान 525 किलोग्राम, सीलिंग मशीन दो , वजन मशीन एक के साथ मोहल्ला राजद्वारा सेंट्रल बैंक वाली गली थाना कोतवाली, रामपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मुदित गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता निवासी पीपल टोला थाना कोतवाली, रामपुर मौके से फरार हो गया।

नकली उवर्रक बेचने का चल रहा रैकेट
किसानों को तबाह करने के लिए नकली उर्वरक बेचने का रैकेट चल रहा है। बदमाश नकली उर्वरक, दवा व खाद बनाकर नकली मार्का लगाकर बैगो मे पैक कर खाद की दुकानों पर बेच देते हैं और खाद के दुकानदार किसानों को बेच देते हैं । धोखाधड़ी करते हुए उर्वरक-कीटनाशी की रजिस्टर्ड कंपनियों के रेपर, बैग, पैकट का कूटकरण कराकर पुनः असली के रूप में प्रयोग करते हुये अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं। पूछताछ पर उनके द्वारा बताये गये दुकानदारों की दुकानों की तस्दीक कर जांच की जा रही है। कार्रवाई से खाद के दुकानदारों में हड़कंप है।
———————————–
छापामार कार्रवाई में यह रहे शामिल
जिला कृषि अधिकारी नरेन्द्र पाल, जितेन्द्र सिहं, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार, सुरेन्द्र कुमार सभी कृषि विभाग, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र कुमार थाना कोतवाली, उप निरीक्षक राजेश कुमार, विकास गौतम, रोहित कुमार कांस्टेबिल थाना कोतवाली रामपुर।

पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर उन दुकानों पर छापेमारी की जाएगी जिनके नाम पते बताए गए हैं। उन दुकानों की सूची तैयार कराई जा रही है पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। नकली उर्वरक से किसानों पर दोहरी मार पड़ती है। जिंक सल्फेट खाद 90 रुपये किलो बिकता है और इसका 50 किलोग्राम का एक बोरा 45सौ रुपये का होता है। राजद्वारा स्थित सेंट्रल बैंक की गली में एक टूटे मकान में नकली खाद बनाने का कारखाना चल रहा था। सूचना मिलने पर छापामारी की गई और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि, एक चकमा देकर फरार हो गया है।- नरेंद्र पाल, जिला कृषि अधिकारी

ये भी पढ़ें : रामपुर : सड़क पार कर रहीं मासूम को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

संबंधित समाचार