अमरोहा : मौत के कुएं में टकराकर नीचे गिरी कार और बाइक, दो घायल
उझारी,(अमरोहा),अमृत विचार। उझारी कस्बे में चल रहे उर्स के दौरान रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। मौत के कुएं में तेज रफ्तार कार और बाइक आमने-सामने टक्कर के बाद जमीन पर आ गिरीं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दर्शकों के बीच घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना …
उझारी,(अमरोहा),अमृत विचार। उझारी कस्बे में चल रहे उर्स के दौरान रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। मौत के कुएं में तेज रफ्तार कार और बाइक आमने-सामने टक्कर के बाद जमीन पर आ गिरीं। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दर्शकों के बीच घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। सोमवार सुबह हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन हरकत में आए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मौत के कुएं का संचालन रोक दिया।
उझारी में हजरत शेख दाऊद रहमतुल्ला अलैह का उर्स जारी है। मेले में मौत का कुआं भी लगा है। रविवार रात यहां बाइक व कार सवार करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक व कार की टक्कर हो गई। दोनों वाहन कुंए की दीवार से फिसलकर नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसे में मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिकरोटा निवासी फरमान पुत्र मंगता व संभल निवासी आजम पुत्र इकबाल घायल हो गए। दोनों घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरमान के सिर में गंभीर चोट आने के चलते हालत गंभीर बताई गई है।
उधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद दर्शकों के बीच अफरा तफरी मच गई। सोमवार सुबह हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौत के कुएं के संचालन पर रोक लगा दी गई। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : शिक्षक समेत पांच लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश
