लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर न्यू हेरिटेज अस्पताल पर पड़ा छापा, मिली कई खामियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड स्थित न्यू हेरिटेज अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ जाकर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया है। इस दौरान वहां खामियां मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने न्यू हैरिटेज अस्पताल पर खुद छापा नहीं मारा है, …

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड स्थित न्यू हेरिटेज अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ जाकर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया है। इस दौरान वहां खामियां मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने न्यू हैरिटेज अस्पताल पर खुद छापा नहीं मारा है, बल्कि इस अस्पताल पर कार्रवाई का आदेश खुद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया था। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दी है।

उन्होंने ट्वीट में कहा है कि न्यू हैरिटेज अस्पताल पर एसीएमओ की छापेमारी में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न कमियां होने पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यू हेरिटेज अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने के आदेश दिये हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस अस्पताल पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया है।

यह भी पढ़ें:-राष्ट्रपति चुनाव: ब्रजेश पाठक के साथ विक्‍ट्री साइन बनाते दिखे राजभर, सपा के साथ गठबंधन पर कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका