Video : चीन में रेगिस्तान से आसमान तक उठा रेत का तूफान, डरावनी सीटियों की आवाज सुनकर कांप उठेगी रूह
बीजिंग। चीन की एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। इस वीडियो में रेत का तूफान रेगिस्तान से आसमान तक उठा हुआ है और तेजी से रास्ते में फंसी गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है। तूफान की सीटियों जैसी आवाज़ रूह कंपा देने वाली है। यह वीडियो चीन के उत्तरी-पश्चिमी …
बीजिंग। चीन की एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। इस वीडियो में रेत का तूफान रेगिस्तान से आसमान तक उठा हुआ है और तेजी से रास्ते में फंसी गाड़ियों की ओर बढ़ रहा है। तूफान की सीटियों जैसी आवाज़ रूह कंपा देने वाली है। यह वीडियो चीन के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में लिया गया है।
Dramatic video of a massive sandstorm ripping through China's Qinghai province has emerged on social media | WATCH #ITReel #China #Sandstorm #Qinghai #Twitter #nature pic.twitter.com/pv4NWgCW4g
— Rasmus (@notorius_vip) July 24, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तूफान पिछले हफ्ते बुधवार को उठा था। इसमें रेत का तूफान आसमान तक उठा हुआ है और तेजी से रास्ते में फंसी कारों की ओर बढ़ रहा है। तूफान में से सीटीयों जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी।
खबर के अनुसार, यह रेतीला तूफान करीब चार घंटे तक उठा। यह तूफान सबसे अधिक प्रभावित हाईशी मंगोल और तिब्बती स्वशासित क्षेत्र में आया है। इस तूफान के कारण वाहन रूक गए और स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को घरों के अंदर ही रूकना पड़ा। इन सबके बीच सबसे अच्छी चीज यह थी कि इस तूफान से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बड़े तूफान के कारण दृष्यता 200 मीटर से भी कम रह गई। इसने सूरज तक को ढक दिया था।
ये भी पढ़ें : China: 5वीं मंजिल से गिरी दो साल की बच्ची, नीचे खड़े शख्स ने बचाई जान
