स्वास्थ्य विभाग में गलत स्थानांतरण करने के आरोप में एक संयुक्त निदेशक व दो अपर निदेशक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के स्थानांतरण में गड़बड़ी का मामला पुष्ट होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गलत स्थानांतरण करने के मामले में तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। एक संयुक्त निदेशक तथा दो अपर निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। अभी कई …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ के स्थानांतरण में गड़बड़ी का मामला पुष्ट होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गलत स्थानांतरण करने के मामले में तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है। एक संयुक्त निदेशक तथा दो अपर निदेशक को निलंबित कर दिया गया है। अभी कई और अधिकारियों पर कार्यवाही हो सकती है।

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें संयुक्त निदेशक पैरामेडिकल डॉ. अरविंद कुमार वर्मा अपर निदेशक पैरामेडिकल डॉ राकेश कुमार गुप्ता तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य प्रशासन डॉ अशोक कुमार पांडे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त निदेशक पैरामेडिकल डॉ. अरविंद कुमार वर्मा तथा अपर निदेशक पैरामेडिकल राकेश गुप्ता ने ईसीजी टेक्नीशियन तथा एक्स-रे टेक्नीशियन के स्थानांतरण में घोर अनियमितता बरती है जिसके चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

वहीं अपर निदेशक स्वास्थ्य प्रशासन डॉ. अशोक कुमार पांडे को प्रयोगशाला सहायक के तबादलों में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है। इसके अलावा एक प्रशासनिक अधिकारी का भी निलंबन होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में इस बार हुए स्थानांतरण के दौरान घोर अनियमितता का मामला सामने आया था। जिसको लेकर डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों में घोर आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: 300 बेड अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी, शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयार कर रहे रूपरेखा

संबंधित समाचार