न्यूड फोटोशूट को लेकर बुरे फंसे अभिनेता रणवीर सिंह, पुलिस ने दर्ज की शिकायत, गिरफ्तारी की उठी मांग
मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। रणवीर के फोटोज की वजह से लोग उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का भी मजका उड़ा रहे हैं, हालांकि पति के फोटोशूट पर अब तक दीपिका का रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इसी बीच रणवीर एक मुसीबत …
मुंबई। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। रणवीर के फोटोज की वजह से लोग उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का भी मजका उड़ा रहे हैं, हालांकि पति के फोटोशूट पर अब तक दीपिका का रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इसी बीच रणवीर एक मुसीबत में पड़ गए हैं। अब इस मामले में एक एनजीओ की शिकायत पर आज मंगलवार को रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। बता दे कि एनजीओ ने सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस से की थी।
दरअसल, रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए एक गैर-सरकारी संस्था ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा गया है, ‘Shyam Mangaram Foundation नाम के एक NGO ने अपनी शिकायत में लिखा, ”हम पिछले छह साल से बच्चों को विधवाओं के अच्छे भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने रणवीर सिंह की कई न्यूड फोटोज़ वायरल होते हुए देखीं। वो तस्वीरें जिस हिसाब से क्लिक की गईं उससे कोई भी महिला और पुरुष शर्मसार महसूस करेंगे।”
अब न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग भी तेज होती जा रही है। रणवीर पर ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के अन्तर्गत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराई है। ललित श्याम का आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसके साथ एनजीओ संचालक ने इस तस्वीर को ट्विटर और इंस्टाग्राम से हटाए जाने की मांग की है।
क्या है मामला…
बीते दिनों, रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। वैसे तो रणवीर हमेशा ही अपने अतरंगी स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन रणवीर की इन फोटोज ने एक अलग ही बहस छोड़ दी क्योंकि रणवीर ने ये फोटोशूट न्यूड होकर करवाया। हालांकि एक्टर का कहना है कि ये तो सिर्फ फोटोशूट है, वो 1000 लोगों के सामने भी न्यूड हो सकते हैं उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें:-Nude Photoshoot से रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, कही यह बड़ी बात
