बहराइच: उर्वरक की दुकान पर मिली ओवररेटिंग, लाइसेंस निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा नगर में संचालित थोक उर्वरक की दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दुकानदार से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। नानपारा नगर में पटेल थोक उर्वरक दुकान संचालित है। यहां पर किसानों को अधिक दर पर खाद …

बहराइच। नानपारा नगर में संचालित थोक उर्वरक की दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दुकानदार से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।

नानपारा नगर में पटेल थोक उर्वरक दुकान संचालित है। यहां पर किसानों को अधिक दर पर खाद की बिक्री की जाती है। इसके लिए भाकियू ने तीन दिन पूर्व धरना दिया था। किसानों के आरोप पर तहसीलदार शिवप्रसाद , नायब तहसीलदार और जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने छापा मारा।

छापेमारी के दौरान खाद की दुकान पर ओवर रेटिंग होती मिली। जिस पर जिला कृषि अधिकारी ने थोक उर्वरक की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जबकि दुकान संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जवाब न मिलने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ मुकदमे की कार्यवाई की जायेगी। इस दौरान अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: सहकारी समितियों ने किसानों से उर्वरक ऋण वसूली को लेकर कसी कमर, घर-घर जाकर वसूला जाएगा लोन

संबंधित समाचार