बरेली: जालंधर में तैनात जवान की छत से गिरने से मौत, गांव आया शव, नम आंखों से दी गई विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। पंजाब के जालंधर में तैनात सेना के एक जवान का छत से नीचे गिर जाने के चलते असमय निधन हो गया। जवान के शव को सैनिकों की एक टुकड़ी गांव लेकर आई। जहां गमगीन माहौल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। फरीदपुर चौकी अंतर्गत गांव अरसिया …

बरेली/बहेड़ी, अमृत विचार। पंजाब के जालंधर में तैनात सेना के एक जवान का छत से नीचे गिर जाने के चलते असमय निधन हो गया। जवान के शव को सैनिकों की एक टुकड़ी गांव लेकर आई। जहां गमगीन माहौल में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। फरीदपुर चौकी अंतर्गत गांव अरसिया बोझ निवासी भगवान स्वरूप के इकलौते बेटे महेश कश्यप सन् 2012 में सेना में बरेली से भर्ती हुए थे।

महाराष्ट्र के गंगानगर के बाद कुछ समय पहले उन्हें जालंधर की यूनिट में तैनाती दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, गुजरी 23 जुलाई की रात महेश ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर पर लौटे थे। तेज अंधड़ में किसी समय वो छत से नीचे गिर गये। गंभीर हालत में उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गय । जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई।

पंजाब के पांच जवानों के साथ बरेली जाट रेजीमेंट की एक टुकड़ी शव को गांव लेकर पहुंची। अंतिम संस्कार के वक्त कोई आंख ऐसी नहीं थी जो नम न हो। शहीद की मां शांति देवी और पत्नी सावित्री देवी को काबू में करना महिलाओं को भारी पड़ रहा था। सात व पांच साल के बेटे क्रमशः प्रशांत व हरिओम को तो मानो आभास ही नहीं था कि ऊपर वाले ने उनसे कितना कुछ छीन लिया है।

यह भी पढ़ें-बरेली: 18 साल बाद गिरफ्तार हुआ डकैती का आरोपी कमर अली, लूट और हत्या समेत 28 मामले हैं दर्ज

संबंधित समाचार