आगरा: मोमोज मांगने पर विक्रेता ने तेल फेंक कर और कलछी से मारकर किया युवकों पर हमला
आगरा। आगरा के कालिंदी बिहार में सोमवार रात को मोमोज विक्रेता से जल्दी मोमोज मांगना दो युवकों को बहुत महंगा पड़ गया। गुस्से से भरे हुए मोमोज विक्रेता ने एक युवक के ऊपर खौलता हुआ तेल फेक दिया, तो वहीं जब दूसरा साथी युवक बचाने आया तो उसके सिर पर उस मोमोज विक्रेता ने कलछी …
आगरा। आगरा के कालिंदी बिहार में सोमवार रात को मोमोज विक्रेता से जल्दी मोमोज मांगना दो युवकों को बहुत महंगा पड़ गया। गुस्से से भरे हुए मोमोज विक्रेता ने एक युवक के ऊपर खौलता हुआ तेल फेक दिया, तो वहीं जब दूसरा साथी युवक बचाने आया तो उसके सिर पर उस मोमोज विक्रेता ने कलछी से प्रहार कर दिया। दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां का है मामला
एत्मादौला थाना क्षेत्र के कालिंदी बिहार में सोमवार रात को फाउंड्री नगर के निवासी दो दोस्त तनिष्क और भिक्का मोमोज खाने गए थे। यहां वो दोनों मोमोज विक्रेता के ठेले पर खड़े हो गए। तनिष्क और भिक्का ने बताया कि है कि विक्रेता काफी देर से मोमोज नहीं दे रहा था, तो इस पर हम ने उसे टोका तो वह काफी गुस्से में आ गया और फिर उसने अभद्रता शुरू कर दी और जब हम ने उसका विरोध किया तो वो हमलावर हो गया।
खौलता हुआ तेल डाल दिया
पीड़ित युवकों ने बताया कि मोमोज विक्रेता ने पहले भिक्का के ऊपर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल डाल दिया। उसी दौरान जब तनिष्क उसको बचाने के लिए आया तो मोमोज विक्रेता ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसके सिर पर कलछी से प्रहार कर के उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
तहरीर दोनों ओर से दी गई
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया है कि दोनों युवकों ने मारपीट और तेल डालने की शिकायत की है। तो वहीं दूसरी तरफ विक्रेता ने भी युवकों पर रंगबाजी सें रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच अभी कर रही है।
पढ़ें-बरेली: प्लास्टिक पर लगेगी लगाम, थोक विक्रेताओं के यहां छापे मारी के दिए निर्देश
