बुलंदशहर : मां की नहीं सुनी फरियाद, तब सीएम से की गुहार…क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर : जिले की एक महिला ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि महिला की बेटी ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में बीते 50 दिनों से भर्ती है। अब तक उसके इलाज के लिए परिजन 20 लाख रुपए दे चुके हैं। आगे के बेटी के इलाज के लिए उनके पास …

बुलंदशहर : जिले की एक महिला ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि महिला की बेटी ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में बीते 50 दिनों से भर्ती है। अब तक उसके इलाज के लिए परिजन 20 लाख रुपए दे चुके हैं। आगे के बेटी के इलाज के लिए उनके पास रुपए नहीं है। ऐसे में उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि बीते 06 जून को बुलंदशहर जनपद की रहने वाली 18 वर्षीय माही का स्कूल जाते समय एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में माही गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बुलंदशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने माही को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में रेफर कर दिया। बता दें परिजनों ने बिटियो को बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवा दिया। बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड से इलाज देने से साफ मना कर दिया। माही के पिता पेशवर ड्राइवर है। एक तरफ बेटी वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही थी तो वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान कार्ड नहीं चल रहा था। इसके बाद पिता ने कर्ज लेना और पत्नी की ज्वैलरी समेत पुश्तैनी गहने गिरवी रखकर रुपयों का इंतजाम करना जरूरी समझा। रूपयों का इंतजाम होने के बाद डॉक्टरों ने माही की सर्जरी की। इसके बाद भी बिटिया की हालत में कोई सुधार नही हैं।

माही की मां सोनू ने बताया कि अब उनके पास खाने तक के रुपये नहीं है। जो भी था वो बिटिया के इलाज में लगा दिया। वहीं अस्पताल वाले रुपये जमा कराने और बेटी को घर ले जाने की बात कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में माही के पिता ने सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक लक्ष्मीराज सिंह और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा से बेटी के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। इसके बाद भी रूपयों का इंतजाम नहीं हो पाया। सीएम को पत लिखकर मांग की है कि उनकी बेटी का इलाज सरकार की तरफ से कराया जाए या सरकार उसके इलाज में कोई छूट करा दे। वरना उनकी बेटी का बचना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- जनता दर्शन: सीएम से वृद्ध ने लगाई गुहार, महाराज आप मेरी मदद करें

संबंधित समाचार