बरेली: MJPRU ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
बरेली, अमृत विचार। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा (आरईटी-2021) का रिजल्ट आज(मंगलवार) घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी में से 62 फीसदी पास हुए है। शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जानकारी दी …
बरेली, अमृत विचार। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा (आरईटी-2021) का रिजल्ट आज(मंगलवार) घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी में से 62 फीसदी पास हुए है।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जानकारी दी कि 8 जून को 40 अलग-अलग विषयों की परीक्षा कराई गई थी। आज पीएचडी प्रवेश परीक्षा की परिणाम जारी हो चुका है जिसमें 62% अभ्यर्थी पास हुए हैं। जल्द ही प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
ऐसे करें परिणाम चेक
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की वेबसाइट https://mjprudor.ac.in/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी को लॉगिन-आईडी व पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी
यह भी पढ़ें- बरेली: मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया गया वार्ड, विदेशों से लौटे 547 लोग भी ट्रेस
