वाराणसी : वरुण गांधी ने गंगा में मरी मछलियों पर जताई चिंता, मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी । पीलीभीत के भाजपा सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए बनारस के गंगा घाट पर मरती मछलियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी है। दो दिन पहले वाराणसी में …

वाराणसी । पीलीभीत के भाजपा सांसद वरूण गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए बनारस के गंगा घाट पर मरती मछलियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी है। दो दिन पहले वाराणसी में शिवाला घाट के उस पार छोटी मछलियां मरी पाईं गईं थी। मंगलवार को वरुण गांधी के ट्वीट पर सरकारी महकमे और काशीवासियों में मरी मछलियां काफी चर्चा में आ गईं।

बता दें कि वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गंगा नदी नहीं बल्कि मां हैं। देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार हैं मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20 हजार करोड़ का बजट बना। 11 हजार करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? बताते चलें कि वरूण गांधी का ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी वायरल हो रहा है।

सबसे पहले संकटमोचन के महंत और आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र ने वीडियो ट्वीट किया था। वीडियों में बताया था कि ये मामला शिवाला घाट का है। उन्होंने लिखा था कि गंगा पार हजारों मछलियां मरी पड़ी हैं। कारण क्या है। ये अच्छा लक्षण नहीं है और इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: दूषित पानी की आपूर्ति से बटलर झील की मछलियां मरीं, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार