रामपुर: बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। टांडा बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मंगलवार की सुबह बिजारखाता निवासी जुल्फिकार उर्फ इंतजार का 12 वर्षीय पुत्र अल्फेज टांडा बाजपुर …

रामपुर, अमृत विचार। टांडा बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

मंगलवार की सुबह बिजारखाता निवासी जुल्फिकार उर्फ इंतजार का 12 वर्षीय पुत्र अल्फेज टांडा बाजपुर मार्ग स्थित मसवासी तिराहे पर टायर पंचर की दुकान खोलने के बाद मार्ग के किनारे टहल रहा था, कि अचानक बाजपुर दिशा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे मरणासन्न होकर मार्ग पर गिर गया। कुछ राहगीरों ने उसे उठाकर नजदीक के ही एक चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि इसी दौरान बिजारखाता मार्ग पर मसवासी की दिशा की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक सवार ने भी उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, टक्कर मारने वाले बाइक सवार की शिनाख्त कर ली गई है इस मामले में परिजनों की ओर से नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है पुलिस का कहना है कि घटना क्रम की जांच की जा रही है पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

बस का इंतजार कर रहे छात्रों को कार ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल,भर्ती
मसवासी। टांडा बाजपुर मार्ग चौराहे पर बस के इंतजार में खड़े छात्रों को ईको कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से तीन छात्रों को घायल कर गंभीर अवस्था में काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे मुकेश कुमार पुत्र गुनानंद निवासी मंसूरपुर रितिक पुत्र बृजकिशोर अनिल पुत्र देवदत्त निवासी रहमतगंज दढ़ियाल के ग्लोबल स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहे थे इसी चौराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे की अचानक टांडा दिशा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिर गए तीनों घायल छात्रों को राहगीरों ने उठाकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है हादसा कर भाग रही कार को मौके पर पकड़ लिया है जबकि चालक भागने में सफल हो गया है। घायलों के परिजनों की ओर से पुलिस को इस मामले की तहरीर सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, विपक्षी टीम के पाले से भागते हुए गिरा, पिता ने जीती ट्रॉफी के साथ दफनाया

संबंधित समाचार