संभल : पत्नी के मायके के जाने पर कलाकार ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। झगड़े के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर रामलीला कलाकार ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। थाना व गांव असमोली निवासी 46 वर्षीय सतपाल पुत्र रामसिंह रामलीला के मंच पर जोकर बनकर दर्शकों को हंसाने का काम करता था। सोमवार की रात को उसने बरामदे की छत में लगे …

संभल,अमृत विचार। झगड़े के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर रामलीला कलाकार ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। थाना व गांव असमोली निवासी 46 वर्षीय सतपाल पुत्र रामसिंह रामलीला के मंच पर जोकर बनकर दर्शकों को हंसाने का काम करता था। सोमवार की रात को उसने बरामदे की छत में लगे कुंदे से फंदा लगाकर जान दे दी।

परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से सतपाल का अपनी पत्नी राधा से शराब पीने को झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था, जिससे नाराज होकर वह अपने बच्चों को लेकर मायके हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव दौरारा चली गई थी। इसी बात को लेकर वह कई दिनों से परेशान रह रहा था। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी के मायके के जाने के बाद उसकी मां उसके साथ रहती थी। सोमवार की रात को उसने अपनी मां को भाइयों के घर सोने के लिए भेज दिया और रात को किसी समय बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार की सुबह उसकी मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। मां ने जब दरवाजे से झांककर देखा तो फंदे पर लटके बेटे को देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर उसके भाई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर घर में पहुंचकर उसे नीचे उतारा लेकिन तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर बच्चों को लेकर पत्नी असमोली आ गई। पति की मौत से पत्नी राधा का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:- महाराजगंज : दरोगा ने बीमार होने पर मांगी छुट्टी, अधिकारी ने दी सेवानिवृत्ति की संस्तुति

संबंधित समाचार