लखनऊ : फर्जीवाड़े में हटाए गए प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव और निदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में फार्मेसी कालेजों को एनओसी देने में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील कुमार सोनकर और प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को हटा दिया गया है। यह जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष …

लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में फार्मेसी कालेजों को एनओसी देने में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील कुमार सोनकर और प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को हटा दिया गया है। यह जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने दी है।

मंत्री ने बताया कि सुनील सोनकर पर आरोप हैं कि उन्होंने गलत तरीके से फार्मेसी कॉलेजों को एनओसी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर जांच कराई गई तो सुनील कुमार सोनकर को दोषी पाया गया। इसके अलावा निदेशक मनोज कुमार पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने बेटे को रायबरेली स्थित फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनियमित तरीके से प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति करवाई है। इन दोनों के खिलाफ जांच चल रही है। प्राथमिक जांच में इनकी संलिप्तता पाई गई है।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: कोतवाली क्षेत्र में फिर रुका डीजे वाहन, कांवड़ियों का धरना

संबंधित समाचार