बरेली: आर्बिट्रेशन की विशेष लोक अदालत 6 अगस्त को होगी आयोजित
बरेली, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आगामी 6 अगस्त शनिवार को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लोक अदालत अपर जिला जज इफ्तेखार अहमद की अध्यक्षता में बैंक व अधिवक्ताओं के साथ आर्बिट्रेशन की लोक अदालत के लिए बैठक …
बरेली, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आगामी 6 अगस्त शनिवार को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लोक अदालत अपर जिला जज इफ्तेखार अहमद की अध्यक्षता में बैंक व अधिवक्ताओं के साथ आर्बिट्रेशन की लोक अदालत के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की आगामी विशेष लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश सौरभ कुमार वर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत के माध्यम से अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न्यायालय में कराए। विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं अभिस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: पुराने रोडवेज बस अड्डे से शुरू हुआ बसों का संचालन
