लखनऊ : स्वामी प्रसाद मौर्य से एसटीएफ ने की पूछताछ, पूर्व निजी सचिव हो चुका है गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है। यूपी एसटीएफ ने सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। दरअसल, कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और उसके गिरोह के …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की है। यूपी एसटीएफ ने सोमवार को स्वामी प्रसाद मौर्य से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव रहे अरमान और उसके गिरोह के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

एसटीएफ ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स की मार्कशीट, आधार कार्ड और कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज भी जब्त किए थे। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की टीम स्वामी प्रसाद मौर्य से इसलिए पूछताछ कर रही थी, क्योंकि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, तब स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री थे और उसी दौरान उनके निजी सचिव का यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया था।

बता दें कि स्वामी के निजी सचिव रहे अरमान पर आरोप है कि वह कथित तौर पर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर धन उगाही करता था। पूछताछ में सपा नेता और योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह अरमान को नहीं जानते। अरमान कभी भी उनका निजी सचिव या पीए नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सचिवालय में इस तरह के ठगी में अक्सर अधिकारियों की मिलीभगत होती है। मेरा इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। जांच एजेंसी इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: सीएमओ की बदसलूकी को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन, हटाने की मांग

संबंधित समाचार