लखनऊ : गायत्री प्रजापति को लेकर नया खुलासा, नौकर के नाम खरीदी करोड़ों की जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किले थमने नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्वमंत्री की करोड़ों रुपये की भूमि को जब्त किया है। मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में करीब 10 बीघा भूमि (गाटा संख्या 391 व 641) पूर्वमंत्री गायत्री …

लखनऊ, अमृत विचार। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की मुश्किले थमने नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्वमंत्री की करोड़ों रुपये की भूमि को जब्त किया है। मोहनलालगंज तहसील के इंद्रजीत खेड़ा गांव में करीब 10 बीघा भूमि (गाटा संख्या 391 व 641) पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर ले रखा था।

ईडी की टीम ने मंगलवार को भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस भूमि पर प्लॉटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि पूर्वमंत्री गायत्री के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी ईडी ने 90 करोड़ रुपये से अधिक की संपति जब्त की है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कारोबारी महेंद्र को बदमाशों ने मारी थी आठ गोलियां

संबंधित समाचार