बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के खैरीघट थाना क्षेत्र के एक घरा गांव निवासी …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आत्महत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के खैरीघट थाना क्षेत्र के एक घरा गांव निवासी शशि कला (20) पत्नी पिंटू मंगलवार रात को परिवार के लोगों को खाना खिलाया। इसके बाद देर रात को वह कमरे में गई। कमरे में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता के मायके को सूचना दी गई है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-Weather Forecast: यूपी में आज से होगी मूसलाधार बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

संबंधित समाचार