अयोध्या: स्कूली बच्चों की ऑटो को कार ने टक्कर मारी, छह बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या-इलाहाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर खजुरहट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलटने से रानी मानवती देवी शिक्षण संस्थान खजुरहट के करीब छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोज की तरह …

अयोध्या। अयोध्या-इलाहाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर खजुरहट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलटने से रानी मानवती देवी शिक्षण संस्थान खजुरहट के करीब छह स्कूली बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रोज की तरह विभिन्न गांवों से ऑटो चालक बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था। खजुरहट पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पर आते ही अयोध्या से सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गई और कुछ बच्चे सड़क पर गिर गए।

हादसे में आटो चालक समेत आधा दर्जन बच्चे चोटहिल हुए हैं। गनीमत थी कि ऑटो की रफ्तार धीमी थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ऑटो में पांच से 12 साल के छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। आसपास के लोग और कुछ अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को मामूली चोटे आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार सुल्तानपुर जिले की बताई जा रही है।

पढ़ें-व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद पहली बार वाशिंगटन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, झूठे चुनावी दावे दोहराए

संबंधित समाचार