बरेली: मजदूर ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
बरेली अमृत विचार। एक युवक ने आम के पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। जब लोगों ने उसके शव को पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों के होश उस उड़ गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना शीशगढ़ कस्बा …
बरेली अमृत विचार। एक युवक ने आम के पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। जब लोगों ने उसके शव को पेड़ से लटका देखा तो हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों के होश उस उड़ गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना शीशगढ़ कस्बा का रहने वाला 38 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र सिपाही लाल मजदूरी करता था उसके भाई ने बताया रामप्रकाश घर से मजदूरी करने की बात कहकर तीन महीने पहले गया था। मंगलवार को पड़ोस के गांव मिर्जापुर थाना शाही में अज्ञात शव पेड़ से लटके होने की सूचना परिजनों को मिली। शव की पहचान रामप्रकाश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या व हत्या को लेकर जांच करने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – बरेली: शहर में बंदरों का आतंक, खेत पर काम कर रहे किसान पर किया हमला, नाक, कान चबाया
