बहराइच: कारगिल दिवस पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विभिन्न संगठन के लोग हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कारगिल दिवस की संध्या पर शहर में स्थित शहीद स्मारक में बहराइच विकास मंच ट्रस्ट की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। सभी ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी और संचालन एडवोकेट अजय त्रिपाठी ने किया। संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि …

बहराइच। कारगिल दिवस की संध्या पर शहर में स्थित शहीद स्मारक में बहराइच विकास मंच ट्रस्ट की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। सभी ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहराइच विकास मंच के अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी और संचालन एडवोकेट अजय त्रिपाठी ने किया। संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा की मेजर पद्मपाणि आचार्य राजपूताना राइफल्स के मेजर पद्मपाणि आचार्य भी कारगिल में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उनके भाई भी द्रास सेक्टर में इस युद्ध में शामिल थे। उन्हें भी इस वीरता के लिए ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

सेनानी उत्तराधिकार के प्रदेश महामंत्री रमेश मिश्रा ने कहा कि 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अमर बहादुर मिश्रा, पप्पू बाजपेई, आयुष यादव, राम रूप मिश्र, आदित्य भान सिंह, राजन यादव, मोनू तिवारी, राज कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, राकेश यादव, विनय कटियार, राहुल विष्ट, धीरू भाई आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-महराजगंज: दारोगा ने मांगी छुट्टी, तो नाराज CO ने दिया रिटायरमेंट का आदेश

संबंधित समाचार