राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजा को लोकतंत्र के मंदिर में लगता है सवाल से डर, तानाशाहों से लड़ना…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को तानाशाह बताते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में 57 सांसदों को गिरफ्तार कर लिया गया और 23 सांसदों को …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को तानाशाह बताते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने के अपराध में 57 सांसदों को गिरफ्तार कर लिया गया और 23 सांसदों को निंलबित कर दिया जाता है। वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बखूबी आता है।

बता दें कल लोकसभा में हंगामे के चलते कांग्रेस के चार सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में राहुल ने सिलेंडर की कीमत दही और अनाज पर जीएसटी लगाने और सरसों के तेल की कीमतों के दो सौ रुपये किए जाने पर सवाल खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें- एमवीए प्रयोग गलत नहीं था, शिवसेना से फिर होगा मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे

 

संबंधित समाचार