भारतीय ने लॉकडाउन में घर पर बना दिया प्लेन, परिवार संग घूम आए पूरा ब्रिटेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान जब ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद थे और अपनी हॉबीज ट्राई कर रहे थे, उस समय अशोक थमारक्षन (Ashok Thamarakshan) बेहद खास चीज में व्यस्त थे। अशोक अलसेरिल थमराक्षन ने खुद का चार सीटर प्लेन 18 महीने में तैयार कर दिया। इतना ही नहीं, उनका इनोवेशन …

लंदन। कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान जब ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद थे और अपनी हॉबीज ट्राई कर रहे थे, उस समय अशोक थमारक्षन (Ashok Thamarakshan) बेहद खास चीज में व्यस्त थे। अशोक अलसेरिल थमराक्षन ने खुद का चार सीटर प्लेन 18 महीने में तैयार कर दिया। इतना ही नहीं, उनका इनोवेशन इस कदर सक्सेसफुल रहा कि वो इस प्लेन से पत्नी और दो बेटियों के साथ पूरा ब्रिटेन घूम आए।

अशोक अलसेरिल थमराक्षन मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। फिलहाल वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। अशोक ऑटोमोबाइल इंजीनियर हैं। बता दें कि अशोक पूर्व विधायक एवी थमराक्षन के बेटे हैं। पलक्कड़ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के बाद 2006 में मास्टर्स डिग्री के लिए ब्रिटेन चले गए। फिलहाल फोर्ड मोटर कंपनी में इंजीनियर हैं। होम मेड प्लेन का नाम उन्होंने बड़ी बेटी दीया के नाम पर ‘जी-दीया’ रखा है।

परिवार संग अशोक थमारक्षन

खबर के मुताबिक, अशोक का कहना है कि लंदन में कोविड-19 के दौरान हालात बेहद खराब थे। सख्त लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद थे। ऑफिस के काम हों या फिर बच्चों की पढ़ाई, सब घर से चल रहा था। ऐसे में छुटि्टयां मनाने के लिए मैंने खुद का प्लेन बनाने पर काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 2018 तक मैं पायलट लाइसेंस लेने के बाद छोटे ट्रिप के लिए टू-सीटर विमान किराए पर लेता था। इसके बाद पत्नी और दो बेटियों के लिए मुझे चार सीटर प्लेन की जरूरत पड़ी। मैंने कुछ पुराने प्लेन देखे, पर वो पसंद नहीं आए। इसके बाद मैंने दूसरे विकल्प पर काम शुरू किया। इसमें घर में बने विमान भी शामिल थे।

अशोक का कहाना है किउन्होंने जोहान्सबर्ग की कंपनी स्लिंग एयरक्राफ्ट के बारे में जानकारी जुटाई। ये 2018 में नया विमान स्लिंग टीएसआई लॉन्च कर रही थी। कंपनी का दौरा किया और प्लेन से जुड़े किट ऑर्डर किए। लंदन स्थित घर में ही एक वर्कशॉप तैयार किया। यहीं प्लेन तैयार किया। सिविल एविएशन अथॉरिटी का स्टाफ इसकी निगरानी करता था।

एयरक्राफ्ट की स्पीड 200 किमी/घंटा है
अशोक के मुताबिक, एयरक्राफ्ट तैयार करने पर 1.8 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्पीड 200 किमी/घंटा है। फ्यूल टैंक 180 लीटर है। हर घंटे 20 लीटर फ्यूल लगता है। अशोक कहते हैं- इसी प्लेन से परिवार के साथ पूरा ब्रिटेन घूमा। दोस्तों के साथ जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक रिपब्लिक भी गया। इन दिनों पत्नी अभिलाषा और बेटियों थारा और दीया के साथ केरल में हूं। छुट्टियां मना रहा हूं।

ये भी पढ़ें : व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद पहली बार वाशिंगटन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, झूठे चुनावी दावे दोहराए

संबंधित समाचार