शिवपाल को फिर आई मुलायम के दौर की याद, बोले- अखिलेश में नहीं है लोगों को जोड़ने का गुण
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा गठबंधन से बाहर किए जाने के बाद प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने एक बार सपा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दौर को याद कर अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये कहा कि लोगों को जोड़ने का गुण उनमें नहीं है। इसके साथ ही शिवपाल …
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा गठबंधन से बाहर किए जाने के बाद प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने एक बार सपा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दौर को याद कर अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये कहा कि लोगों को जोड़ने का गुण उनमें नहीं है। इसके साथ ही शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा से आजाद करने का लेटर तो जारी कर दिया लेकिन तो वह मुझे विधानमंडल दल से ही क्यों नहीं निकाल देते हैं।
शिवपाल यादव का कहना है कि उन्हें सपा से आजाद करने का पत्र जारी करना अखिलेश यादव की राजनीतिक अपरिपक्वता ही है। वह मुझे विधानमंडल दल से ही क्यों नहीं निकाल देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश में लोगों को जोड़ने का गुण नहीं है। यह गुण नेताजी में है। शिवपाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा से आजाद होने का कोई मतलब ही नहीं है क्योंकि संविधान के अनुसार हम सभी स्वतंत्र हैं। जब मैंने चुनाव लड़ा था, अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
उस समय सपा की सदस्यता ली थी। चुनाव जीतने के बाद किसी भी बैठक में उन्हें बुलाया नहीं गया। इसके बाद भी अब स्वतंत्र होने की बात कहना समझ से परे है। अच्छा होता अगर वे मुझे पार्टी और विधानमंडल दल से निकाल देते। समाजवादी पार्टी अब लगातार सियासी तौर पर गर्त में जा रही है।
यह भी पढ़ें:-इटावा में बोले शिवपाल यादव- संसदीय उपचुनाव में मैंने बंद कर लिये हैं आंख-कान
