अयोध्या: महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज करने की मांग
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रंडौली पश्चिम पाली गांव निवासी विक्रमा व रमेश के विरुद्ध हैदरगंज थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह लगभग 4:30 बजे घर से बाहर गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी …
अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रंडौली पश्चिम पाली गांव निवासी विक्रमा व रमेश के विरुद्ध हैदरगंज थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि 24 जुलाई को सुबह लगभग 4:30 बजे घर से बाहर गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी कि वहां घात लगा कर बैठे विक्रमा व रमेश ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में गलत नियत से ले जाने लगे।
शोर मचाया तो कुछ लोगों के आने की आवाज सुनकर वह मुझे मारे औ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित महिला ने आरोपी पर केस दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर की छेड़खानी से तंग आकर किशोरी ने उठाया बड़ा कदम, मचा हड़कंप
