यूपी: अनियमित स्थानांतरण के विरोध में दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत राजधानी के सरकारी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने आज भी प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार किया है। हालांकि कई अस्पतालों में मरीज हित में स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यबहिष्कार सांकेतिक ही रहा है। दरअसल,चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मियों के नीति विरुद्ध हुए तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर आज …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत राजधानी के सरकारी अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने आज भी प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार किया है। हालांकि कई अस्पतालों में मरीज हित में स्वास्थ्य कर्मियों का कार्यबहिष्कार सांकेतिक ही रहा है।

दरअसल,चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मियों के नीति विरुद्ध हुए तबादले को निरस्त करने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी स्वास्थ्यकर्मियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रखा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बुलावे पर कर्मचारी दो घंटे का कार्यबहिष्कार कर अपना विरोध जता रहे हैं।

प्रदेश के सभी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यबहिष्कार किया जा रहा है,लेकिन इस दौरान मरीजों की समस्याओं को देखते हुये,कर्मचारी कार्य पर जल्द लौट आये।

प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नीति विरुद्ध स्थानांतरण को निरस्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और प्रदर्शन किया ।

राजधानी की बात करें तो बलरामपुर अस्पताल में सुभाष श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, वही सिविल अस्पताल में प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। रानीलक्ष्मी बाई चिकित्सालय में जी एम सिंह के अगुवाई में कार्यबहिष्कर किया गया।

परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत व प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल स्थानांतरण निरस्त किए जाए नहीं तो सांकेतिक रूप से चल रहा कार्य बहिष्कार 30 जुलाई तक अनवरत चलता रहेगा।
यह भी पढ़ें:-बलिया : स्थानान्तरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार
